ग्राम पंचायत अनूपशहर में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार राजस्व लोक अदालत अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में राजस्व विभाग के न्यायालय उपखंड अधिकारी व सहायक कलेक्टर भादरा व न्यायालय तहसीलदार द्वारा कुल 223 प्रकरण का निस्तारण किया गया, जिसमें 11 राजस्व वाद का निस्तारण किया गया। 10 जरूरतमंद को खाद्य सुरक्षा का लाभ दिया गया। अभियान में गांव में पिछले एक वर्ष में जन्मी बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। उज्जवला योजना के तहत पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। अभियान में विधायक संजीव बेनीवाल, उपखंड अधिकारी राजकुमार कस्वां, तहसीलदार संदीप चौधरी, विकास अधिकारी राजेश वर्मा, सरपंच महेन्द्र गर्ग, रीडर मोहनलाल, गिरदावर रामस्वरुप, सुदर्शन समेत 14 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।