संगरिया. मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफा देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए व मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
हनुमानगढ़| कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित करने में विफल रहने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में तमाम नैतिक मूल्यों को ताक पर रखकर सरकार बनाई थी। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक की ढाई दिन की भाजपा सरकार की विदाई लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से शुरू हुआ अभियान आगामी राजस्थान विधानसभा व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव पवन गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष इशाक खान, गुरमीतसिंह चंदड़ा, महासचिव जयपाल झोरड़, जिला सचिव मनोज बड़सीवाल, दीपक सहारण, अजीतसिंह धालीवाल, रणवीर सिहाग, पार्षद अशोक यादव, रामस्वरूप भाटी, विकास शर्मा, नंदू गुर्जर, डॉ. देसराज बागड़ी, सौरभ राठौड़, पृथ्वीपालसिंह खोसा आदि मौजूद थे।
संगरिया| कर्नाटक चुनाव में शनिवार को भाजपा सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने से पूर्व ही ढाई दिन के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष केसी बिश्नोई के नेतृत्व में पटाखे चलाए व मिठाइयां बांटी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अनिल भोबिया, जिला उपाध्यक्ष भीम गोदारा, महासचिव मनोज मूंढ, टिब्बी ब्लाक अध्यक्ष मनोज पांडर, दिनेश भाकर, पार्षद जगदीश कुमार, पूर्व पार्षद संजीव सोनी, ओम करवा, सीपी भोबिया, ओम करवा उदयपाल धारणियां मौजूद थे।
भादरा| कर्नाटक में भाजपा के नव नियुक्त मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल नेहरा के नेतृत्व में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में खुशियां मनाई व मिठाई बांटी। इस मौके पर बलराज टाक, सुरेश मील, आजादसिंह, रामचन्द्र चौटाला, राजकुमार जांगिड, नवीन श्योराण, शिशराम मिस्त्री, सुरेश मेघवाल समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी अध्यक्ष डॉ. महमूद भाटी के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव शब्बीर हुसेन, मालचंद राजपुरोहित, आनंद वर्मा, भंवर खां कायमखानी, जाफर अली मलिक, एडवोकेट गोविंद चायल, मो. सलीम कुरैशी समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।