पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केसीसी कार्ड धारक किसानों ने की फसल बीमा क्लेम की मांग, गांधीबड़ी ओबीसी पर किया प्रदर्शन

केसीसी कार्ड धारक किसानों ने की फसल बीमा क्लेम की मांग, गांधीबड़ी ओबीसी पर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओबीसी बैंक गांधीबड़ी के केसीसी कार्ड धारक किसानों को खरीफ फसल 2016-17 का बीमा क्लेम नहीं मिलने नाराज बैंक क्षेत्र में आने वाले गांव के किसानों ने भाजयुमो के गोगामेड़ी देहात मंडल के महामंत्री रवि बंसल के नेतृत्व में गांधीबड़ी बैंक के आगे प्रदर्शन किया व इस संबंध में शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत करवाया गया है कि ओबीसी बैंक गांधीबड़ी के अंतर्गत गांधीबड़ी, चिड़ियागांधी, चक 20 एमएसआर, चक भोजासर , बीडभादरा, चक चिड़ियागांधी, सरदारपुराबास, मलखेड़ा, साहूवाला, बालम्बवास आदि के किसान आते हैं। इन गांवों के ओबीसी बैंक के केसीसी कार्ड धारक किसानों को खरीफ फसल 2016-17 का बीमा क्लेम नहीं मिला है जिससे किसान परेशान हैं। शाखा प्रबन्धक अंकित भारद्वाज ने बताया कि बैंक के आलाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता चल रही है। शीघ्र ही किसानों को उनका बीमा क्लेम मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं...