पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिगासरी बड़ी में रामगिर महाराज समाधि स्थल की चारदीवारी के लिए नींव रखी

जिगासरी बड़ी में रामगिर महाराज समाधि स्थल की चारदीवारी के लिए नींव रखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| गांव जिगासरी बड़ी में बुधवार को रामगिर महाराज की समाधिक स्थल की चारदीवारी की नींव पूजा-अर्चना के साथ संत आनंदगिर महाराज ने रखी। ग्रामीणों के सहयोग से चार लाख रुपए की व्यवस्था की गई, जिससे समाधि स्थल की चारदीवारी व एक या दो कमरे व समाधिक की मरम्मत करवाई जाएगी। बुधवार को ग्रामीणों ने जेसीबी के सहारे समाध स्थल की चारदीवारी के लिए नींव खुदाई का कार्य किया। इस मौके पर गुसाईंजी डेरा प्रभारी संत आनंदगिर महाराज, अर्जुनराम सामोता, मास्टर रामकुमार भाकर, उपसरपंच राजकुमार खाती, पुजारी सतबीर शर्मा, प्रताप सामोता, दलीपसिह भाकर, सुभाष हरिजन, पप्पूराम, सतबीर खाती, जयपाल कस्वां, जगतपाल लूगरिया समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...