पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पोखरण की पवित्र मिट्टी का पूजन किया, देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पोखरण की पवित्र मिट्टी का पूजन किया, देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोखरण में परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कृषि उपज मंडी समिति में भाजयुमो युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पोखरण की पवित्र मिट्टी का पूजन किया व देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई ने की जबकि मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी व अति विशिष्ट अतिथि नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी ने कहा कि देश में पहली बार 1996 में अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और 11 मई 1998 में पोकरण परीक्षण कर सरकार ने अपनी इच्छा शक्ति को दर्शा दिया। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पोकरण के परमाणु परीक्षण के गौरवमयी 20 साल पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में युवा शक्ति सम्मेलन आयोजित करेगी। मंच संचालन नेकीराम चौधरी ने किया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चोपदार, राजवीर यादव, सुरेंद्रसिंह शेखावत, करणसिंह शेखावत, श्रीगंगानगर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़, बीकानेर भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम भाटी, हनुमानगढ़ भाजयुमो अध्यक्ष सुशील जोशी, जयपुर संभाग प्रभारी देवेंद्र पारीक, गोशाला जिलाध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत, बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र जाखल, सरपंच सुभाष बेनीवाल, सतवीर धायल, संदीप बैरवाल, संदीप सहारण, केहरसिंह मेहला, मोहरसिंह जांगिड़ आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...