पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में लगे नसबंदी शिविर 12 पुरुषों की नसबंदी की

जिले में लगे नसबंदी शिविर 12 पुरुषों की नसबंदी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| परिवार कल्याण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरुष नसबंदी नियत सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत हर माह के तीसरे बुधवार को पुरुष नसबंदी वार के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी शुरुआत बुधवा से की गई। जिले के 5 चिकित्सा संस्थानों में पुरुष नसबंदी नियत सेवा दिवस शिविर लगाए गए, जिनमें 12 पुरुषों की नसबंदी की गई। एसीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि पीलीबंगा सीएचसी में 4, नौरंगदेसर पीएचसी में 3, भादरा पीएचसी में 3 व मालारामपुरा आदर्श पीएचसी में 2 पुरुष नसबंदी बिना चीरा एवं टांके (एनएसवी) विधि द्वारा की गई, जिन्हें एक घंटे बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी पर 2 हजार रुपए क्षतिपूर्ति राशि प्रोत्साहन स्वरूप व प्रेरक को 300 की राशि दी गई। दो नियमित केन्द्रों पर महिला नसबंदी भी की गई, जहां पर 62 महिलाओं की नसबंदी की गई।

खबरें और भी हैं...