पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर में होने वाली सैन समाज अधिकार रैली की तैयारियों पर चर्चा

जयपुर में होने वाली सैन समाज अधिकार रैली की तैयारियों पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| 22 मई को जयपुर में हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में होने वाली सैन समाज अधिकार रैली की तैयारियों को लेकर सैन समाज के लोगों की बैठक बुधवार को सुरेन्द्र कुमार भाटी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश मारू व जिलाध्यक्ष जयवीर सरेवा थे। बैठक में जयपुर में होने वाली सैन समाज अधिकार रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। रैली में अधिकारों की रक्षा, राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने व कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करने समेत अनेक मांगों पर विचार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...