लड़की से दुष्कर्म करने का आराेप, केस दर्ज
भादरा| गांव कलाना की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी युवक लड़की को बहला फुसलाकर घर से ले गया तथा लगातार चार दिन तक होटलों में रखा व बुरा काम करता रहा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भादरा पुलिस के अनुसार बुधवार को पीड़ित व उसके पिता ने मामला दर्ज करवाया कि हुणतपुरा गांव का सुरेंद्र पुत्र वेदप्रकाश जाट 9 मई की रात्रि को उसे घर से बहला फुसलाकर ले गया, उसे अलग-अलग होटलों में रखा और 14 मई तक उसके साथ बुरा काम करता रहा। उसके बाद पीड़िता ने बड़ी मुश्किल से अपना पीछा छुड़ाया और घर आकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी में खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।