पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर और स्पैंगल पब्लिक स्कूल करेंगे कॅरिअर काउंसलिंग

दैनिक भास्कर और स्पैंगल पब्लिक स्कूल करेंगे कॅरिअर काउंसलिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 अप्रैल को एग्रो फूड पार्क रोड स्थित स्पैंगल स्कूल में होगी काउंसलिंग

श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगर के विद्यार्थियों के लिए दैनिक भास्कर और स्पैंगल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 20 अप्रैल को एग्रो फूड पार्क रोड स्थित स्पैंगल पब्लिक स्कूल में सेमिनार कर कॅरिअर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें सभी विषयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन व टिप्स दिए जाएंगे। हर विषय के लिए अलग हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां विद्यार्थियों को सभी जिज्ञासाओं व प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। सेमिनार में उच्च स्तरीय वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जो विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबाेधित कर स्कूल पाठ्यक्रम से लेकर सब्जेक्ट चयन व कॅरिअर ग्राफ के बारे में जानकारी देंगे। स्कूल के संचालक नितिन अग्रवाल ने बताया कि सेमिनार में कोई भी विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाकर अपना स्थान बुक करा सकता है। सेमिनार पूर्णतया निशुल्क होगा। सेमिनार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 7014968136 पर संपर्क कर सकते हैं।

निशुल्क योग शिविर शुरू : (भादरा) ग्राम पंचायत कणाऊ में शनिवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्राणायाम एवं चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रचारक महावीर प्रसाद आर्य द्वारा ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...