हनुमानगढ़ से सादुलपुर जाने वाली ट्रेन का समय पहले जैसा रखने की मांग
भादरा| हनुमानगढ़ से सादुलपुर तक जाने वाली शाम वाली ट्रेन का समय पूर्ववत रखने की मांग को लेकर स्थानीय संयुक्त व्यापार मंडल एवं लोकराज संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल प्रबंधक के नाम भादरा रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत करवाया है कि 18 मार्च 2018 को हनुमानगढ़ से सादुलपुर के लिए रेलगाड़ी चलाई गई थी जिसका हनुमानगढ़ से चलने का समय शाम 7 बजे रखा गया था जो रेलगाड़ी में यात्रा करने वाले हनुमानगढ़, ऐलनाबाद, नोहर, भादरा यात्रियों, कर्मचारियों, व्यापारियों व ग्रामवासियों के बिल्कुल सही व उचित समय था लेकिन रेलवे बोर्ड ने मात्र 7 दिवस के अंदर बिना जनभावना को जाने राजनैतिक दबाव में आकर आनन-फानन में रेलगाड़ी का समय बदल दिया गया। ज्ञापन सौंपते समय संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष चंपालाल गोयल, किरयाना व्यापार संघ अध्यक्ष भगवानदास दडबेवाला, स्पेयर पार्टस अध्यक्ष हरीसिंह ढुकिया, कुलदीप लुहारीवाला, फर्नीचर संघ अध्यक्ष शिवभगवान बडवेवाला, सैन समाज जिलाध्यक्ष जयवीर सरेवा आदि मौजूद थे।