पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराए को लेकर विवाद : बस के शीशे तोड़ने व नुकसान पहुंचाने का आरोप, मामला दर्ज

किराए को लेकर विवाद : बस के शीशे तोड़ने व नुकसान पहुंचाने का आरोप, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| ग्राम जोगीवाला में बस किराए के विवाद को लेकर अनेक युवकों ने शेरड़ा जा रही लोक परिवहन की बस पर पत्थर उछालकर बस के साइड व पीछे के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में शेरडा निवासी रीना पुत्री रामकुमार कुम्हार के सिर में भी चोट लगी। बस स्टैंड पर बस रोकने की सूचना मिल जाने पर भिरानी थाना प्रभारी रामकुमार लेघा मौके पर पहुंच गए। इस घटना को लेकर बस के ड्राइवर मेनपाल पुत्र देवीलाल जाट निवासी महेरिया, धर्मवीर पुत्र पवन कुमार कुम्हार निवासी बीबीपुर ने भिरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि किराए के विवाद से नाराज जोगीवाला निवासी सुशील, पवन सोनी, रोहताश खाती, कुलदीप शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सलीम, विकास मेघवाल, सन्नी गोदारा, विरेन्द्र जाट, कमल बेनीवाल, पंकज जाट, सत्यवान सैनी, रणसिंह गोदारा, देवेंद्र, बंशीराम, श्याम, शकुर, सुन्दर गोदारा, कमल सिंह, राजेश शर्मा, कमल, संतलाल गोदारा, बस को रोककर बस पर पत्थर उछालकर बस के शीशे तोड़ दिए व बस को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। भिरानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिरानी थाना क्षेत्र का मामला

खबरें और भी हैं...