पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भादरा: मंदबुद्धि विवाहिता ने डिग्गी में अपनी दो बेटियों के साथ लगाई छलांग, तीनों की मौत

भादरा: मंदबुद्धि विवाहिता ने डिग्गी में अपनी दो बेटियों के साथ लगाई छलांग, तीनों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाली गांव में एक विवाहिता ने अपनी दो बेटियों के साथ घर में बनी डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने इस संबंध में गोगामेड़ी थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश पुत्र मनीराम जाट निवासी नाथूसरी कलां ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बहन तुलछादेवी की शादी करीब पांच वर्ष राजेन्द्र सिंह जाट निवासी बरवाली के साथ हुई थी। वह मंदबुद्धि थी और उसकी दिमागी हालत खराब थी। बुधवार को तुलछादेवी अपनी करीब चार वर्षीय पुत्री पायल व करीब ढाई वर्षीय पुत्री मुसा को लेकर घर में बनी पानी की डिग्गी में कूद गई जिससे उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...