भादरा| पंचायती राज विभाग में एसएसआर भर्ती 2013 व एलडीसी भर्ती को पूरा करवाने की मांग को लेकर मनरेगा कार्मिक संघ उपशाखा भादरा के संविदा/निविदा कार्मिकों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मियों ने विधायक संजीव बेनीवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की। विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर मनोज यूजनियां, धर्मवीर झुरिया, संदीप स्वामी, कृष्ण छींपा, नरेश कुमार, साहबराम, कृष्ण जागड़ा, कैलाश स्वामी, विनोद, मुरलीधर, पवन गडवाल, सुरेश पूनियां, संदीप, पंकज हुड्डा समेत अनेक मनरेगा संविदा कर्मी बैठे।