भादरा| एसएफआई तहसील कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भादरा के सरकारी कॉलेज में भूगोल व राजनीति विज्ञान दो विषय और लगाने की मांग की है। ज्ञापन में अवगत करवाया है कि भादरा में नए सत्र में सरकारी कॉलेज शुरू होने जा रहा है जिसमें हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, मनोविज्ञान, इतिहास, समाज शास्त्र, चित्रकला व संस्कृत विषयों को स्वीकृति मिली है लेकिन छात्रों की भूगोल व राजनीति विज्ञान में अधिक रूचि रहती है। अत: भूगोल व राजनीति विज्ञान विषय लगाने की मंजूरी देने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष रोहताश लोर, महासचिव कवि लांबा, उपाध्यक्ष पवन डूंगराना, अभिजीत पूनियां, मुकेश स्वामी, सुरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, संदीप तरड़, अमित गरवान, बलराज पूनियां, कालू राजेरा समेत अनेक एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद थे।