भादरा| ग्राम पंचायत खचवाना में गुरुवार को न्याय आपके द्वार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शिविर लगाया गया। अभियान में 14 विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे व आम जनता की परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग के न्यायालय उपखंड अधिकारी व सहायक कलेक्टर भादरा व न्यायालय तहसीलदार द्वारा कुल 267 प्रकरण का निस्तारण किया गया जिसमे 19 राजस्व वाद, 8 खाता विभाजन, 37 खाता दुरुस्ती, 79 नामांतरण, 120 राजस्व नकले, 110 पासबुक नवीनीकरण, 38 प्रमाण पत्र जारी किए गए व 10 जरूरतमंद को खाद्य सुरक्षा का लाभ दिया गया। अभियान में पिछले एक वर्ष मे जन्मी बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजकुमार कस्वा, तहसीलदार संदीप चौधरी, विकास अधिकारी राजेश वर्मा, डॉ. राजेन्द्र भंवरिया, सरपंच बलवान मेहरड़ा, रीडर रामस्वरुप, सहायक विजेंद्र, गिरदावर रामस्वरुप समेत अनेक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।