पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदबुद्धि विवाहिता ने दो बेटियों के साथ डिग्गी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

मंदबुद्धि विवाहिता ने दो बेटियों के साथ डिग्गी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| बरवाली गांव में एक विवाहिता ने अपनी दो बेटियों के साथ घर में बनी डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने इस संबंध में गोगामेड़ी थाने में मर्ग दर्ज करवाई। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश जाट निवासी नाथूसरी कलां ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बहन तुलछादेवी की शादी 5 वर्ष राजेन्द्र सिंह जाट निवासी बरवाली के साथ हुई थी। वह मंदबुद्धि थी। बुधवार को तुलछादेवी पुत्री पायल व ढाई वर्षीय पुत्री मूसा को लेकर घर में बनी पानी की डिग्गी में कूद गई जिससे तीनों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...