पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान

वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी बिश्नोईयान में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम तथा भामाशाह सम्मान व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी बजरंग सहारण ने संस्था में हुई नामांकन वृद्धि तथा एक ही वित्तीय वर्ष में संस्था द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर खुशी जाहिर की। सरदारगढिय़ा सरपंच प्रहलाद बेरवाल तथा पीईईओ सरदारगढिय़ा आईदान हुड्डा ने विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया। सरपंच प्रहलाद, बजरंग सहारन व आईदान हुड्डा ने भामाशाह लिछमादेवी प|ी स्व. सुरजाराम सूडा द्वारा निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया । संस्था प्रधान अब्दुल मजीद ने आभार जताया। अंत में शाला परिसर में पौधरोपण किया गया मंच संचालन शिवराज ने किया।

खबरें और भी हैं...