शैक्षिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित
भादरा| भाजपा नगर मंडल शैक्षिक प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील लमोरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें शुभराम शर्मा, पूनमचंद धुआं, रामपाल ढाका, भूपसिंह यादव को उपाध्यक्ष, अंकित कारेला, भारत को महामंत्री, लिखमाराम कामड, पृथुदत्त शर्मा, रामप्रताप मास्टर, तन्नाराम स्वामी को मंत्र, रामनारायण कटारिया को कोषाध्यक्ष, डॉ प्रेम कुमार वर्मा व अनुराग द्विवेदी को प्रवक्ता बनाया गया है। अतिथियों ने नव पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष दयानंद खोखेवाला, राजदेव सिंह राठौड़, अमीलाल मूंड़, लाल मोहम्मद मुवालजन, पार्षद हरिप्रकाश शर्मा, करण बेनीवाल, पार्षद मुरली मनोहर, जनक महिपाल, नंदलाल सैनी, सिद्धार्थ झोरड, हर्ष भारद्वाज, हवासिंह निनाण, शिवशंकर गोल्याण, विक्रम शीलु, सुंदर तंवर, गोविंद टेलटिया, पालाराम सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।