पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों को दी ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी, घर घर सर्वे के भी निर्देश

अधिकारियों को दी ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी, घर-घर सर्वे के भी निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को विकास अधिकारी भारत भूषण शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान को लेकर रसद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, बैंक विभाग के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें बिजली विभाग की तरफ से सहायक अभियंता सतीश शर्मा, कनि. अभियंता पूजा, रसद के लिए गैस एजेंसी के संचालक, बैंक के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम के ग्राम सेवक, कनि. सहायक, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह ख्यालिया, पंचायत प्रसार अधिकारी राजवीरसिंह व प्रभारी अधिकारी महावीर सिंह, कन्ट्रोल रुम प्रभारी विरेन्द्र कस्वां,अशोक कुमार, सूचना सहायक अतुल बंसल आदि उपस्थित रहे । सर्वेयर को सर्वे प्रपत्र दिए एवं गांव राखी एवं धोलपालिया के घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी ने कहा कि उक्त अभियान तीन चरणों में चलेगा।

खबरें और भी हैं...