भादरा : जागरण का आयोजन नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सम्मानित
भादरा|श्री सैन महाराज की जयंती के उपलक्ष में गुरुवार रात्रि को सैन महाराज के जागरण का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने सैन महाराज के भजनों का लाभ उठाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाई महासभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जयवीर सरेवा को शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर कमल सर्वा, पूनमचंद वर्मा, गणेश सैन, डॉ. ओमप्रकाश, राजकुमार सैन, पवन तंवर, निर्मल कुमार, अजीत सैन, महेश सर्वा सहित आदि मौज्ूद थे।