भादरा| गोगामेड़ी के पास ढीलकी माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार ढीलकी माइनर में रविवार को अज्ञात व्यक्ति की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। पुलिस ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया।