भादरा| ग्राम विकास सुधार सेवा समिति जनाणा की बैठक रविवार को समिति अध्यक्ष भजनलाल ढाका की अध्यक्षता में हुई। इसमें भीषण गर्मी के इस मौसम में गांव के श्मशान भूमि, सार्वजनिक, सरकारी स्कूलों, बस स्टैंड व बिरानी इलाके में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधने, गांव के बस स्टैंड पर ठंडे पानी की व्यवस्था कर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने के लिए प्याऊ लगाने, गांव के मुख्य चौक में सूचना बोर्ड लगाकर प्रत्येक दिन की सूचना बोर्ड में लिखने, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात समिति अध्यक्ष भजनलाल ढाका के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अमर सिंह लोहार, महासचिव रमेश, कोषाध्यक्ष सतीश फगेडिया, विकास फगेडिया देवीलाल मेघवाल, लीलूराम, संदीप सहारण, मांगेराम तेतरवाल, भानसिंह राव, देवीलाल मेघवाल, विजेंद्र छींपा, सतीश फगेडिया, शेरा फगेडिया, विकास फगेडिया, भगाराम सहारण ने गांव के मुख्य बस स्टैंड पर पक्षियों के परिंडे बांधे व परिंडों में पानी डालने का संकल्प लिया।