पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करनपुरा में गायत्री परिवार की ओर से पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

करनपुरा में गायत्री परिवार की ओर से पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| विश्व शांति एवं लोक कल्याण के लिए गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से करनपुरा गांव में रविवार को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार शाम गांव में गायत्री परिवार की ओर से दीप प्रज्जवलित कर की गई। हवन में करनपुरा गांव के पांच दंपतियों के यजमान जोड़ों ने आहुतियां दी। पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बालदान चारण और हरिकृष्ण शर्मा शांतिकुंज हरिद्वार ने किया। इस मौके पर जयसिंह, डॉ. महावीर प्रसाद आचार्य, मास्टर रामकिशन आचार्य, दयाराम बिश्रोई, ओमप्रकाश बिश्रोई, आशाराम, सुरेश राव, राकेश, विनोद भारी, महावीर बराड़ समेत गांव के अनेक नागरिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...