हनुमानगढ़|राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार व सोमवार को जिले में कुल सात शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यवाहक कलेक्टर प्रकाश चौधरी ने बताया कि शनिवार को भादरा की ग्राम पंचायत भरवाना और सोमवार को तहसील हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत पक्काभादवा, पीलीबंगा की लौंगवाला, संगरिया की शाहपीनी, टिब्बी की चाहूवाली, नोहर की बरवाली, भादरा की भानगढ़ स्थित अटल सेवा केंद्रों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को आयोजित शिविरों में कुल 3069 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। गौरतलब है कि बुधवार को जिले की सात ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया था। इसके बाद गुरुवार को आयोजित शिविरों में 1966 राजस्व मामलों का निस्तारण हुआ। गुरुवार को चार ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए थे।