भादरा : विधिक जागरुकता टीम की ओर शुक्रवार को भोजासर गांव के पास श्रीबालाजी ईंट उद्योग पर विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले श्रमिकों को पैनल अधिवक्ता सुरेंद्र मील व पीएलवी रेशमा ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों के संरक्षण एवं प्रवर्तन के लिए चलाई जा रही विधिक योजनाओं की जानकारी दी गई।