लड़की से छेड़छाड़ व भाई से मारपीट का आरोप, केस
भादरा| भिरानी पुलिस ने गुरुवार देर रात शेरड़ा गांव की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व उसके भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेरड़ा गांव की एक 25 वर्षीय लड़की ने मामला दर्ज करवाया कि विनोद पुत्र लीलाधर जाट ने उसके घर के आगे आकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके भाई ने आकर विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।