श्रीगंगानगर| खालसा प्रबंध समिति की ओर से शुक्रवार को इंस्पायर अवार्ड स्काॅलरशिप प्रतियोगिता 2018 का आयोजन किया गया। पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 1429 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्रीगुरुनानक खालसा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह बराड़ ने बताया कि खालसा कॉलेज श्रीगंगानगर में 729 विद्यार्थियों ने, जय हिंद सीनियर सेकंडरी स्कूल भादरा में 403 विद्यार्थियों, जीनियस पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल अनूपगढ़ में 116 विद्यार्थियों, देवनन्दर बाल भारती स्कूल विजयनगर में 95 विद्यार्थियों व सूर्या पब्लिक स्कूल घड़साना में 86 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों विषय के लिए अलग-अलग आयोजित की गई। प्रत्येक वर्ग के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए द्वितीय 15 हजार रुपए तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए रखा गया है। परीक्षा परिणाम 1 जून को घोषित किया जाएगा।