हनुमानगढ़| राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को जिले की चार पंचायतों में न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर दिनेशचंद जैन ने बताया कि मंगलवार को टिब्बी की ग्राम पंचायत पीरकामड़िया, रावतसर की ग्राम पंचायत न्यौलखी, नोहर की ग्राम पंचायत ढिलकी जाटान, भादरा की ग्राम पंचायत सरदारगढिया स्थित अटल सेवा केंद्रों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।