हनुमानगढ़| जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने सोमवार को गांव मैनावाली में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जलप्रदाय योजना के तहत 5 एमडब्ल्यूएम के नलकूप का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई मौजूद थे। गौरतलब है कि नलकूप का निर्माण 18.55 लाख की लागत से हुआ है। इसके अलावा राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर भी उद्घाटन किया गया। सुरजाराम सिंवर, ओमप्रकाश, साहबराम, चेतराम पंवार, रत्तीराम मेहरड़ा, हजारीराम इंदलिया, सुखराम पडीहार, सुखराम पडीहार, मदन भांभू, संतोष सिंवर, साहबराम, पुरखाराम आदि मौजूद थे।