भादरा| गांव भरवाना में एक महिला ने गांव के ही पांच जनों के खिलाफ उसकी लज्जाभंग करने व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों के साथ पिछले दो वर्षों से उसके परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोगामेड़ी पुलिस ने सोमवार को भरवाना गांव की एक 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि 20 मई की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर में बहन के साथ खाना बना रही थी तभी साधूराम, बरजिन्द्र, दलीप, भजनलाल, राजेन्द्र पुत्र हर डू निवासीगण भरवाना उसके घर पर आए। उसके साथ मारपीट की, गाली गलौज की व बुरा काम करने का प्रयास किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों के साथ पिछले दो वर्षों से उसके परिवार का न्यायालय में जमीनी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर वे उसके व उसके परिवार के साथ रंजिश रखते हैं और पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं।