कब्रिस्तान के लिए आवंटित करने की मांग
भादरा| मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को विधायक संजीव बेनीवाल को ज्ञापन सौंपकर भादरा-साहवा रोड पर स्थित बीड़ एरिया में खाली पड़ी गोचर भूमि समाज को कब्रिस्तान के लिए आवंटित करवाने की मांग की है। ज्ञापन में मुस्लिम समाज के लोगों की ओर से अवगत करवाया गया है कि समाज पुराने कब्रिस्तान की भूमि पूरी तरह से भर चुकी है, अब उसमें समाज के मृत लोगों को दफनाने के लिए जगह शेष नहीं बची है। इसलिए कस्बे के मुस्लिम समाज को कब्रिस्तान के लिए भूमि की आवश्यकता है। भादरा के साहवा रोड पर बीड़ इलाके में काफी गोचर भूमि खाली पड़ी है, जिसे समाज को कब्रिस्तान के लिए आवंटित किया जा सकता है। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन रहीशा बानो, हाजी गुलाम खां, पार्षद लियाकत खां, पार्षद गुलाब खां, युसुफ खा भाईखानी, असलम खां, पूर्व पार्षद महबूब खां, दयानंद खोखेवाला, पार्षद नंदलाल सैनी, लाल मोहम्मद मुवालजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बद्री प्रसार सैनी आदि मौजूद थे।