ग्रामीणों को कांग्रेस की रीति-नीति की जानकारी दी
भादरा| पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता जयदीप डूडी ने कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में शनिवार को ग्राम पंचायत कुंजी में जनसभा कर ग्रामीणों को कांग्रेस की रीति-नीतियों की जानकारी दी। डूडी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, विद्यार्थी व आमजन त्रस्त है। इस अवसर पर मास्टर रणजीत दुहारिया, राजेंद्र बराला, अमीलाल राहड, धनपत राहड, शीशपाल, भैराराम सहू, ओमप्रकाश मेघवाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।