मानसिक रोगियों के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर
हनुमानगढ़| स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानसिक रोगों की जांच व उपचार के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि शिविर में मिर्गी, अवसाद, उत्तेजना, सिजोफ्रेनिया, माइग्रेन, फोबिया व अन्य मानसिक रोगों की जांच व उपचार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत में 1982 में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इसका उद्देश्य जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को संगरिया, द्वितीय को नोहर, तृतीय को रावतसर व चौथे शुक्रवार को भादरा में सुबह दस से 12 बजे तक सीएचसी पर मरीज उपचार ले सकते हैं। शिविरों की शुरुआत 20 अप्रैल से रावतसर में होगी।