पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए परीक्षा 21 को

जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए परीक्षा 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पल्लू|कस्बे में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। निर्धारित परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र- छात्रा भादरा, राउमा छात्र-छात्रा नोहर पीलीबंगा, रावतसर, पल्लू, संगरिया एवं टिब्बी पर किया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन ऑनलाइन किया है, वे नजदीकी सीएससी केंद्र से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यार्थियों ने ऑफलाइन आवेदन जनवि पल्लू में जमा करवाया है। वे नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू एनवीएसएचक्यू ओआरजी या विद्यालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से जनवि पल्लू से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनवि में संपर्क किया जा सकता है ।

खबरें और भी हैं...