पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अटल सेवा केंद्र से इनवर्टर की बैट्रियां व एलईडी चोरी, सचिव कक्ष के ताले तोड़े

अटल सेवा केंद्र से इनवर्टर की बैट्रियां व एलईडी चोरी, सचिव कक्ष के ताले तोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भादसोड़ा

कस्बे के अटल सेवा केन्द्र से गुरुवार रात चोर इनवर्टर की आठ बैट्रियां व ई मित्र मशीन की एलईडी चुरा ले गए। जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह सरपंच मंजू चंडालिया व रमेश चंडालिया अटल सेवा केंद्र पहुंचे तो अटल सेवा केंद्र के ताले टूटे देख सकते में आ गए। उन्होंने सचिव महेंद्र जैन एवं पुलिस को सूचना दी।

सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। इस दौरान ग्राम सचिव महेंद्र जैन, सहायक सचिव नारायण जटिया, जाकिर हुसैन, चंद्रप्रकाश आमेटा आदि मौजूद थे। सरपंच चंडालिया की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया। चोरों ने अटल सेवा केंद्र के सभागार, सचिव रूम के भी ताले भी तोड़े। इनवर्टर रूम से बैट्रियां व ई मित्र से एलईडी स्क्रीन बहुत सावधानी पूर्वक खोली गई। क्यों कि यहां कोई तोड़फोड़ नहीं दिखाई दी।

क्षेत्र में यह चौथी वारदात : बताया गया कि भदेसर पंचायत समिति की पंचायतों के अटल सेवा केंद्र से बैट्री व एलईडी चोरी होने की यह चौथी वारदात है। इससे पहले गरदाना, पीपलवास व मंडफिया पंचायत में भी चोर इसी तरह इनवर्टर की बैट्रियां व एलईडी व अन्य आवश्यक उपकरण चुरा कर ले गए। इन सभी चोरियों में चोरी का तरीका एक जैसा ही रहा।

भास्कर संवाददाता | भादसोड़ा

कस्बे के अटल सेवा केन्द्र से गुरुवार रात चोर इनवर्टर की आठ बैट्रियां व ई मित्र मशीन की एलईडी चुरा ले गए। जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह सरपंच मंजू चंडालिया व रमेश चंडालिया अटल सेवा केंद्र पहुंचे तो अटल सेवा केंद्र के ताले टूटे देख सकते में आ गए। उन्होंने सचिव महेंद्र जैन एवं पुलिस को सूचना दी।

सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। इस दौरान ग्राम सचिव महेंद्र जैन, सहायक सचिव नारायण जटिया, जाकिर हुसैन, चंद्रप्रकाश आमेटा आदि मौजूद थे। सरपंच चंडालिया की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया। चोरों ने अटल सेवा केंद्र के सभागार, सचिव रूम के भी ताले भी तोड़े। इनवर्टर रूम से बैट्रियां व ई मित्र से एलईडी स्क्रीन बहुत सावधानी पूर्वक खोली गई। क्यों कि यहां कोई तोड़फोड़ नहीं दिखाई दी।

सुरक्षा गार्ड की हो नियुक्ति : लोगों ने बताया कि सरकार लोगों सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर मशीनरी लगवाती है, लेकिन पंचायतों में सुरक्षा गार्ड नहीं होने से इस तरह की वारदातें बढ़ गई है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से पंचायत मुख्यालयों पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...