बहादुरगढ़ | बरहानिया कॉलोनी में 15 दिन से पानी की
बहादुरगढ़ | बरहानिया कॉलोनी में 15 दिन से पानी की सप्लाई न आने और पाइप लाइन ठीक करने के लिए गली में खोदे गए गड्ढे को नहीं भरने से नाराज महिलाओं ने बुधवार दोपहर 2 बजे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई की पिटाई कर दी। महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वे जेई अमित कुमार को कॉलर से पकड़कर बाहर ले आई और हाथापाई शुरू कर दी। जेई को पिटते देख अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से महिलाओं से बचाया।