अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, दो जख्मी
भागाबांध|भागाबांध ओपी अंतर्गत आदर्श नगर के समीप हाइवा संख्या जेएच10एई/2617 अनियंत्रित होकर बलदेव यादव के घर में घुस गया। जिससे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में हाइवा चालक राम राज्य प्रसाद (जामाडोबा) एवं खलासी रवि तूरी (जामाडोबा) को हल्की चोट आई है। हाइवा तेलमोच्चो दामोदर नदी से बालू लेकर जामाडोबा 3 पिट जा रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। हाइवा का मालिक मो बुलबुल (चासनाला) का बताया जा रहा है।