भागाबांध में मनाई गई डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
भागाबांध क्षेत्र के साउथ बलिहारी में सोमवार को बाबा भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुटकी बलिहारी क्षेत्र के सिस्टा परिवार ने किया था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बहराइच की सांसद सावित्री बाई फूले मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित लोगों द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला पहनाकर नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामविलास राम ने किया। जयंती समारोह में महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा थी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डा भीमराव अंबेडकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोग उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें। संगठित होकर रहें। अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना सीखें। मौके पर आरएस राम, राजकुमार कनोजिया, सत्यदेव दास, पार्षद देवाशीष पासवान, जयराम दास, एस हेंब्रम, रामाश्रय प्रसाद, अमरजीत आदि उपस्थित थे।
इधर गोमो में सांसद सावित्री फूले का गोमो के रेलकर्मियों ने भव्य स्वागत किया। सीवाईएम बीसी मंडल, विद्यानंद पासवान सहित दर्जनों रेलकर्मियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि वह जल्द ही गोमो में अपना कार्यक्रम करेगी ताकि रेलकर्मियों की समस्याओं को सुना जा सके।
गोमो स्टेशन पर सांसद सावित्री फूल को स्वागत करते रेलकर्मी।