पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र सरकार की नीति मजदूर विरोधी:बच्चा सिंह

केंद्र सरकार की नीति मजदूर विरोधी:बच्चा सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 अप्रैल को कोयला उद्योग में कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जियलगोरा बीसीसीएल अतिथि गृह में जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट ) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बच्चा गुट की 12 एरिया के सक्रिय सदस्य ने शक्ति प्रदर्शन किया। मौके पर संघ के महामंत्री बच्चा सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। महामंत्री बच्चा सिंह ने कहा कि संघ पूरे दमखम से हड़ताल को ऐतिहासिक बनाएगी। कहीं भी एक छटाक कोयला का उत्पादन नहीं होगा। जितना लूट आज देश में मचा हुआ है। उतना कभी भी नहीं हुआ। भारत सरकार द्वारा मजदूर विरोधी नीति के कारण ही उदारीकरण कॉमर्शियल माइनिंग काे बढ़ावा दिया गया है। लोकतांत्रिक तरीके से आउटसोर्सिंग को बंद रखी जाएगी। सुबह से ही संघ के सिपाही तैनात होकर बंद कराएंगे। संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि भारत सरकार कोयला खदानों को निजीकरण करने का मन बना लिया है। आगामी चुनाव में भाजपा का खात्मा हो जाएगा। अध्यक्षता सुग्रीव सिंह ने की। मौके पर सुधीर सिंह, जेपी सिंह, अजित सिंह, उमाशंकर शाही, रामकृष्ण पाठक, सारगीधर सिंह, शेख गुड्डू, अरुण वर्मा, बबलू सिंह, अमरजीत सिंह यादव, समरजीत सिंह आदि थे।

मजदूर विरोधी काम कर रही है भाजपा सरकार : ओपी लाल
सिजुआ | सिजुआ गेस्ट हाउस में शुक्रवार को 16 अप्रैल को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर राकोमस (इंटक) बीसीसीएल जोन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ओपी लाल व संचालन एके झा ने किया। बैठक में बीसीसीएल के सभी एरिया के अध्यक्ष व सचिव शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 16 अप्रैल को कोल इंडिया में आहुत हड़ताल को एेतिहासिक बनाया जाएगा। इसमें राकोमस (इंटक) का सक्रिय योगदान रहेगा। उस दिन कंपनी का चक्का जाम कर एक छटाक कोयले का डिस्पैच नहीं होने दिया जाएगा। ओपी लाल ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर विरोधी काम कर रही है। मजदूरों के हक में कटौती कर कंपनी को निजी मालिकों के हाथों सौंपना चाहती है। जिसे कतई होने नहीं दिया जाएगा। मजदूर अपनी चट्‌टानी एकता से सरकार के इस मंसूबे पर पानी फेर देंगे। 16 अप्रैल को आहूत हड़ताल सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन के लिए चेतावनी होगी। पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि सरकार मजदूरों की एकता को कम आंकने की भूल नहीं करे अन्यथा इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। बैठक को ब्रजेंद्र सिंह, शकील अहमद, एनके शर्मा, देवी शर्मा, सुरेंद्र यादव, रवि चौबे, बिमलेश चौबे, सत्यानारायण चौहान, शहजादा हमीद, नरेंद्र आदि ने संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते जमसं के महामंत्री व पूर्व मंत्री बच्चा सिंह व अन्य।

जमसं बच्चा गुट की समीक्षा बैठक में उपस्थित लोग।

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
भगतडीह | कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में संयुक्त मोर्चा की 16 अप्रैल को आहूत हड़ताल को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को बस्ताकोला स्थित विक्ट्री चानक के समीप संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अपने मजदूर विरोधी नीति को आगे बढ़ाते हुए तथा पूंजीपति वर्ग को लाभ देने की मंशा से कॉमर्शियल माइनिंग को मजदूर वर्ग के ऊपर थोप रही है। भाजपा सरकार दोबारा कोयला उद्योग को निजीकरण की ओर धकेल रही है। प्रदर्शन की अध्यक्षता निर्मल मंडल, संचालन नरेंद्र यादव व धन्यवाद ज्ञापन रामसेवक पासवान ने किया।

धनसार कोलियरी मेंं बीसीकेयू ने गेट मीटिंग कर जताया विरोध
भगतडीह | धनसार कोलियरी सीएचपी में शुक्रवार को बीसीकेयू समर्थकों ने 16 अप्रैल की घोषित हड़ताल को सफल बनाने के लिए कमर कसी। धनसार कोलियरी शाखा सचिव नंदलाल महतो ने बीसीसीएल कर्मियों के साथ गेट मीटिंग कर विरोध जताया। कहा कि वर्तमान सरकार की नीति कॉमर्शियल माइनिंग से कोल इंडिया का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। सरकार मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक ओर जहां सरकार रोजगार सृजन करने का दावा करती है। वहीं सरकारी उपक्रम को निजी हाथों में देने का प्रयास कर रही है। बीसीकेयू सरकार की इस मजदूर विरोधी नीति का कड़ा विरोध करती है। मौके पर रतन घोष, दीपक कुमार, अशोक राम, गोपाल मंडल, शीतल हेंब्रम, बबलू हेंब्रम आदि थे।

फुलारीटांड़ कोलियरी में गेट मीटिंग
भास्कर न्यूज | बाघमारा

फुलारीटांड़ कोलियरी पिट के समीप शुक्रवार को एटक के संतोष चंद्र गोराईं के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा द्वारा गेट मीटिंग की गई।

इसमें कमर्शियल माइनिंग के विरोध में 16 अप्रैल को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मजदूरों से आह्वान किया गया कि हड़ताल के दौरान बरोरा क्षेत्र की सभी कोलियरियों का चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने का काम करें। मौके पर विरंची शर्मा, दयाल महतो, जगदीश रवानी, हीरालाल महतो, नवल किशोर महतो, सुरेश महतो, राजीव महतो, सत्यजीत मिश्रा, दीपक कुमार, जेके झा ,देवानंद राजभर, एचएन गांधी, महेंद्र सिंह, लगनदेव यादव, शिवपूजन चौहान आदि थे। वहीं मधुबन कोल वाशरी में आयोजित पिट मीटिंग में मुख्य रूप से गिरीश चंद्र, बैजनाथ, देवी शर्मा, गोपाल आदि मौजूद थे।

सरकार कोयला उद्योग को निजी कंपनियों के हाथों चाह रही साैंपना: संयुक्त मोर्चा
गोलकडीह वर्क शॉप में नारेबाजी करते संयुक्त मोर्चा के नेतागण।

तिसरा/अलकडीहा | कोयला उद्योग में 16 अप्रैल को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर गेट मीटिंग व बैठक कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। लोदना क्षेत्र के जयरामपुर बूढ़ा बाबा मंदिर प्रांगण, गोलकडीह वर्कशॉप सहित विभिन्न कोलियरियों में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि 16 अप्रैल की हड़ताल सफल बनाए। तभी जाकर मजदूरों का अस्तित्व बचेगा। नहीं तो वर्तमान केंद्र सरकार कॉमर्शियल माइनिंग लाकर कोयला उद्योग को निजी कंपनियों के हाथों में सौंप देगी। आने वाले समय में मजदूरों को वेतन के लाले पड़ जाएंगे। मौके पर बिहारी लाल चौहान, सुभाष माली, मुंद्रिका पासवान, दशरथ पासवान, धर्मेंद्र सिंह, तुलसी रवानी, हीरालाल गोराई, तेजेंद्र वर्मा, विष्णुदेव प्रसाद शर्मा, राजू राय, टीडी सिंह, डीएन, संजय आदि थे।

फुलारीटांड़ कोलियरी में गेट मीटिंग करते यूनियन के लोग।

खबरें और भी हैं...