पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐना व राजापुर हॉस्पिटल के बहुरेंगे दिन, बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक ने लिया संज्ञान में, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

ऐना व राजापुर हॉस्पिटल के बहुरेंगे दिन, बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक ने लिया संज्ञान में, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतडीह . ऐना व राजापुर हॉस्पिटल में अब दवाइयों के अलावा साफ-सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था व पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इन हॉस्पिटलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई भी की जाएगी। 17 अप्रैल को डीबी स्टार ने मात्र तीन कनीय कर्मचारियों के भरोसे है ऐना और राजापुर के बीसीसीएल के चिकित्सालय शीर्षक से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक (डीपी) आरएस महापात्रा ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने डीबी स्टार में खबर प्रकाशित होने की बात का हवाला भी दिया है। श्री महापात्रा ने लिखा है कि इन हॉस्पिटलों की बेहतर देखरेख की जाए। यहां जाकर कमियां दूर करने को कहा है। मरीजों के अलावा अटेंडेंट के बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इस बाबत डीपी ने बस्ताकोला व कुसुंडा जीएम को आदेश दिया है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कहीं है। प्रबंधन ने ऐना व राजापुर हॉस्पिटल को एक टीम जायजा लेगा। उसके बाद उक्त अस्पतालों को कायाकल्प किया जाएगा। यह एक बड़ी जन समस्या है जो महज डीबी स्टार की पहल से दूर होने जा रही है। मैंने आवेदन के साथ खबर की प्रति संलग्न कर सीएमडी को भेजा था। बप्पी बाउरी, सामाजिक कार्यकर्ता

खबरें और भी हैं...