पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रबंधन के तानाशाह रवैए के खिलाफ जमसं का प्रदर्शन

प्रबंधन के तानाशाह रवैए के खिलाफ जमसं का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम लोगों की भावनाओं से बीसीसीएल प्रबंधन खेलना बंद करे, लोगों को पानी-बिजली दे, अपराधी को जेल में बंद करे आदि का नारा लगाते हुए शिमलाबहाल कोलियरी स्थित बंद हाजिरी घर के समक्ष रविवार को दर्जनों की संख्या में कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कर रहे जमसं (कुंती गुट) के केंद्रीय सचिव गया प्रताप सिंह, हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह, संजय राय आदि ने शिमलाबहाल कोलियरी प्रबंधन पर तानाशाह तंत्र चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में एक षडयंत्र के तहत शिमलाबहाल कोलियरी की भूमिगत खदान को जलमग्न कर बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां के कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर जहां-तहां स्थानांतरण कर दिया गया। इससे भी प्रबंधन का मन नहीं भरा तो बंद कोलियरी का भय बना आपातकालीन सेवा में बचे- खुचे कर्मियों को कभी संडे के नाम पर तो कभी अपनी मनमर्जी वाले पाली में कार्य करने के लिए जबरन दबाव बनाया गया। वक्ताओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त कोलियरी में स्थानीय प्रबंधन को डीजीएमएस का थोड़ा भी भय नहीं रहा। कोलियरी के सभी संवेदनशील स्थानों से सुरक्षा प्रहरियों को हटाकर कोलियरी के स्टोर से लेकर वर्कशॉप में रखे करोड़ों की राष्ट्रीय संपत्ति एवं विद्युत से संबंधित सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लगा दिया गया।

जमसं के बैनर तले शिमला बहाल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर ।

अमानवीय कार्यशैली से कभी भड़क सकता है जनाक्रोश

वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन का यह रवैया जनहित से परे है, जो कभी भी उग्र आंदोलन का रूप ले सकता है। इस तरह की अमानवीय कार्यशैली को जनता मजदूर संघ ने कभी बर्दाश्त नहीं किया है। यदि बीसीसीएल के स्थानीय प्रबंधन, आम लोगों एवं अपने कर्मियों के लिए तत्पर नहीं है, तो वैसे प्रबंधन की आवश्यकता भी यहां नहीं है। मौके पर अर्जुन दास, मनोज दास, रघुनंदन सिंह, मो एजाज, वारिस खान, महेंद्र धिक्कार, महेश प्रसाद सिंह, अवधेश गिरी, लक्ष्मीकांत प्रसाद, राम प्रसाद, रवींद्र राय आदि शामिल थे।

भास्कर न्यूज|भगतडीह

आम लोगों की भावनाओं से बीसीसीएल प्रबंधन खेलना बंद करे, लोगों को पानी-बिजली दे, अपराधी को जेल में बंद करे आदि का नारा लगाते हुए शिमलाबहाल कोलियरी स्थित बंद हाजिरी घर के समक्ष रविवार को दर्जनों की संख्या में कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कर रहे जमसं (कुंती गुट) के केंद्रीय सचिव गया प्रताप सिंह, हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह, संजय राय आदि ने शिमलाबहाल कोलियरी प्रबंधन पर तानाशाह तंत्र चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में एक षडयंत्र के तहत शिमलाबहाल कोलियरी की भूमिगत खदान को जलमग्न कर बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां के कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर जहां-तहां स्थानांतरण कर दिया गया। इससे भी प्रबंधन का मन नहीं भरा तो बंद कोलियरी का भय बना आपातकालीन सेवा में बचे- खुचे कर्मियों को कभी संडे के नाम पर तो कभी अपनी मनमर्जी वाले पाली में कार्य करने के लिए जबरन दबाव बनाया गया। वक्ताओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त कोलियरी में स्थानीय प्रबंधन को डीजीएमएस का थोड़ा भी भय नहीं रहा। कोलियरी के सभी संवेदनशील स्थानों से सुरक्षा प्रहरियों को हटाकर कोलियरी के स्टोर से लेकर वर्कशॉप में रखे करोड़ों की राष्ट्रीय संपत्ति एवं विद्युत से संबंधित सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लगा दिया गया।

खबरें और भी हैं...