प्रदूषण से त्रस्त बस्ताकोला सोनार बस्ती के ग्रामीणों ने सोमवार को राजापुर में चल रही डेको से होने वाले ओबी डंप का काम करीबन दो घंटे तक बाधित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग व राजापुर न्यू पैच से उड़ने वाले प्रदूषण पर प्रबंधन रोक लगाए। प्रबंधन समय-समय पर पानी छिड़काव करे। अन्यथा इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इस संबंध में डेको प्रबंधक मधु सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता की। सिंह ने कहा कि प्रदूषण न उड़े इसके लिए कंपनी द्वारा समय-समय पर पानी छिड़काव किया जा रहा है। और पाइप लाइन बिछाने का काम जोरों पर है। कंपनी प्रयासरत है कि आसपास के रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े और प्रदूषण मुक्त वातावरण हो। वार्ता में जनता मजदूर संघ कुंती गुट के असंगठित मजदूर नेता मनोज गोप, पप्पू पासवान, बप्पी बावरी, गुड्डू आदि मौजूद थे।