नियमितिकरण के लिए सौंपा ज्ञापन
भगवानपुरा | आशा, उषा व आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वेतन विसंगति व नियमितिकरण संबंधी मांग को लेकर विधायक विजयसिंह सोलंकी के घर जाकर ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक से उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने का निवेदन किया। विधायक सोलंकी ने मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। आशा कार्यकर्ता चेना खोड़े, राहुल गुप्ता, मुरलीराज मोरे, अजय सोलंकी, सरदार जाधव आदि मौजूद थे।