अभा कृषि पूर्व चयन परीक्षा एआईईईए के विद्यार्थियों को मिलेगा सहयोग
खरगोन | नूतन नगर स्थित सनराईज़ एग्रीकल्चर कोचिंग के संचालक अमित राणे ने बताया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 23 वीं अखिल भारतीय कृषि पूर्व चयन परीक्षा (एआईईईए) नई दिल्ली की वेबसाइट पर आवेदन फार्म उपलब्ध है। इस परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, प्रवेष पत्र प्राप्ति 14 जून व परीक्षा 22 एवं 23 जून रखी है। राणे ने बताया राष्ट्रीय स्तर की यह कृषि पूर्व चयन परीक्षा (एआईईईए) आॅनलाईन टेस्ट के आधार पर होगी। परीक्षा के माध्यम से अभ्यार्थी सम्पूर्ण राष्ट्र के विभिन्न कृषि विष्वविद्यालयों में कृषि स्नातक की उपाधि के लिए चयनित होंगे। विद्यार्थी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
राहुल गुप्ता बने सिंधिया फैंस क्लब जिलाध्यक्ष
खरगोन | भगवानपुरा विधानसभा के ग्राम धुलकोट के युवा कांग्रेस नेता को सिंधिया फैंस क्लब ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर विधायक विजयसिंह सोलंकी, पूर्व प्रदेश महासचिव रवि जोशी, रवि नाईक,विधानसभा युवा अध्यक्ष राजेश मंडलोई,चुन्नीलाल पटेल,राधाकिशन गुप्ता, मुरली राज मोरे, शुभम कुशवाह,गौतम कुशवाह,गणेश जायसवाल,भूपेंद्र मालवीया,आशिक़ मंसूरी, सद्दाम, इस्माइल कुरैशी,रोहित जाधव, प्रीतम सेंगर,शुभम चौधरी,नीतू वर्मा आदि ने कहा कि पार्टी को मजबूती मिलेगी।
युवा नेता आलीवाल फुले ब्रिगेड जिला अध्यक्ष नियुक्त
खरगोन | फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली की अनुसंशा पर प्रदेश प्रभारी राज माली ने राकेश आलीवाल को फुले ब्रिगेड का खरगोन जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ सुरेश चौहान, शिवराम राठौर, गोपाल राजकुले, राधेश्याम राठौर, इंदरलाल चौहान, मनोज राठौर, बाबूलाल राठौर, मुकेश राठौर, कैलाश सोनियर,आत्माराम चौहान, संतोष पंवार, शांतिलाल सावनेर, सुदामा यादव आदि ने कहा समाज संगठित होगा।
असफल परीक्षार्थियों के लिए रूक जाना नहीं
खरगोन | 10वीं-12वीं के असफल परीक्षार्थियों के लिए रूक जाना नहीं योजना है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा जून 2018 में होगी।