पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगल जमीन कुनीन छे, हमरी छे हमरी छे

जंगल-जमीन कुनीन छे, हमरी छे हमरी छे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जागृत आदिवासी दलित संगठन ने ज्ञापन सौंपा

भास्कर संवाददाता | भगवानपुरा

जागृत आदिवासी दलित संगठन ने मंगलवार को समस्याओं को लेकर जनपद व तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। धूलकोट के जूना बिल्वा व दगड़खेड़ी के ग्रामीण हमू आखा एक छे, जंगल जमीन कुनीन छे, हमरी छे हमरी छे, शिवराज हमू काजे काम आप जैसे नारे लगाते पहुंचे। ज्ञापन में जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना, बीपीएल परिवारों की महिला-पुरुषों को पेंशन, ऋण पुस्तिका व खारक बांध से नहर बनाने की मांग की।

ग्रामीण बलिराम भाई, भूरेलाल बिलवाले, शोभाराम, गोरेलाल, पप्पू, नहारसिंह पटेल, शिवराम, हीरालाल आदि ने कहा 28 मार्च को ग्रामसभा में भी बीपीएल परिवारों को पेंशन, ऋण पुस्तिकाएं, खारक बांध से जूना बिल्वा, दगड़खेड़ी, धूलकोट व पिपल्याबावड़ी तक नहर निर्माण का प्रस्ताव रखा था। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारा क्षेत्र अच्छी खेती करने से पिछड़ा हुआ है। हम शासन की योजनाओं से अंजान है। पंचायत भी योजनाओं के बारे में नहीं बताती है। मनरेगा के तहत काम भी नहीं मिल रहा है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सिंचाई के अभाव में उपज भी कम आती है। हमारी मांगों पर पंचायत, संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्द मांगें नहीं मानी तो जिला मुख्यालय पर बड़ा जनांदोलन करने को बाध्य रहेंगे।

खबरें और भी हैं...