पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय पर ऋण जमा करने वाले ग्राहकों का किया सम्मान

समय पर ऋण जमा करने वाले ग्राहकों का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋण जमा करने वाले ग्राहक सम्मानित हुए।

नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में ग्राहक सम्मेलन

भास्कर संवाददाता | खामखेड़ा/भगवानपुरा

नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक मुलठान ने मंगलवार को ग्राहक सम्मेलन रखा। समय पर ऋण जमा करने वाले 5 ग्राहकों का शील्ड देकर सम्मान किया गया। शाखा प्रबंधक विनोद कुमार व्यास ने बताया आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति चेतना व जागरूकता उत्पन्न करना है।

बैंक जल्द ही स्वयं सहायता समूह के गठन व उनके वित्तपोषण के लिए वृहद स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहा है। अधिकारी सुधीर नालकर, केशियर पीएस जिराती, लोभीराम यादव, विजय चौहान आदि मौजूद थे। भगवानपुरा शाखा ने भी 5 ग्राहकों का सम्मान किया। उपप्रबंधक गजेंद्र सोहनी ने बैंक सुविधाओं की जानकारी दी। बैंक प्रबंधक रिपुदमन शर्मा, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक रमेश यादव, गजेंद्र सोहनी, हेमंत खोपड़ाकड़े, कुलदीप तिवारी, गजेंद्र चौहान, रामलाल रावत, ज्ञानसिंह डावर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...