भगवतगढ़ | लोरवाडा के एक अमरुद के बगीचे में बिजली के तारों की स्पार्किंग से आग लग गई, जिससे बगीचे में लगे अमरूद के 400 से अधिक पौधे जलकर खाक हो गए। गांव की सरपंच रशाली देवी मीणा ने बताया कि गुरुवार को अपराहन 4:00 बजे गांव के रामसिंह, जगदीश, कैलाश पुत्रान सुवालाल मीना के बगीचे में आग लग गई। आग से अमरुद के पौधे जलने लगे।