भगवतगढ़| ग्राम जटवाड़ा कला के ढूंढा के निकट चरणक्या के बालाजी की बगीची में चल रहे भागवत कथा एवं नव कुंडी महायज्ञ में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। देव आनंद गिरि महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य माधो लाल ने भागवत कथा के संबंध में विभिन्न प्रसंग सुनाए। भगवान की भक्ति नवधा भक्ति के बारे में जानकारी देते हुए प्रभु नाम स्मरण का का महत्व बताया। कथा श्रवण एवं यज्ञ में भाग लेने के लिए सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम किसी भी प्रकार से लिया जाए, भगवान भक्त की पुकार को सुनकर तुरंत दौड़े चले आते है। भक्त के कष्ट एवं संकट हरने के लिए प्रभु का सच्चे मन से स्मरण ही पर्याप्त है।