पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैकेट व पेज 1 के शेष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहुल बोले - 15 अमीरों के लिए चल रही सरकार, देश के िसस्टम पर संघ का कब्जा

सारी नीतियां और कार्यक्रम इन्हीं के लिए बन रहे हैं।

सभी वर्गों से झूठे वादे किए: राहुल ने कहा कि भाजपा ने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के साथ बेरोजगार युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों से झूठे वादे किए। पिछले लोकसभा चुनाव में हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने, हर नागरिक के बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए जमा होने सहित कई बड़े वादे किए गए। ये वादे पूरी तरह झूठे साबित हुए। आम जनता के बीच इस झूठ को उजागर करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम है।

जिस विधानसभा में निवास, उसी को वहीं से देंगे टिकट- राहुल

शिविर में बूथ कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि सही तरीके से टकिट वितरण होने पर विधानसभा चुनाव जीत सकते हैं। दूसरे स्थान से लाकर पैराशूट नेताओं को टिकट देने से कांग्रेस प्रदेश के चुनाव में हार रही है। राहुल ने आश्वस्त करते हुए कहा िक दूसरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को टिकट नहीं दी जाएगी। बाहरी आदमी को टिकट का वितरण किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद ही टिकट वितरण किया जाएगा।



छत्तीसगढ़ की 90% सीटों के प्रत्याशी 15 अगस्त तक तय कर देगी कांग्रेस

इसके लिए पीसीसी प्रेसिडेंट भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव से कहा है।

कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी, तो सीएम ही बदल देंगे

एक कार्यकर्ता ने पूछा कि एमएलए, सीएम बनते साथ नेता कार्यकर्ताओँ से बात तक करना पसंद नहीं करते, उनकी सुनते नहीं? राहुल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही हर मोर्चे पर डटा रहता है। बीजेपी जैसी पार्टी के खिलाफ खड़ा होकर लाठी भी खाता है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। उनके मन में कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा आदर है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यदि कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी गई तो सीएम ही बदल दिया जाएगा।

मौकापरस्त लोगों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं

कांग्रेस की ये परंपरा भी नहीं है। उन्हें पार्टी से न निकालना हमारी मानवता है। बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे नेता थोड़े डिस्टर्ब दिखते हैं, क्योंकि इतने साल बाद भी वे नंदकुमार पटेल के इस तरह चले जाने को वे भूल नहीं पा रहे हैं। हमारा मानना है कि वह एक सोची-समझी राजनीतिक हत्या थी। शरद यादव ने 50 साल कांग्रेस से लड़ाई लड़ी, अब उन्हें लगता है कि हमें साथ होना चाहिए। तो इसमें भी कोई बुराई नहीं है। अच्छी बात ये है कि भाजपा की हाईहैंडेड एप्रोच के कारण उनके साथी उन्हें छोड़ रहे हैं। हम नहीं, उनकी अकड़ ही उन्हें हराएगी। इस अकड़ ने अपने आप हमारा काम आसान कर दिया है। पूरे देश का विपक्ष एक हो चुका है। राहुल ने कहा- मोदीजी देश को भूतकाल में रखना चाहते हैं। यही आसान भी है उनके लिए। किसी से मिलते हैं तो 10 साल पुरानी बात पूछते हैं और उसी पर बात करते हैं। भविष्य क्या है, ये नहीं बताते। भविष्य की बात करेंगे तो युवा रोजगार के लिए पूछेंगे, जो है ही नहीं।

टीम लगातार हार रही है, अब कांग्रेस को कोच बदल लेना चाहिए

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के अस्थायी हेलीपेड पहुंचे। यहां से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर 183 करोड़ 90 लाख के विकास कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मंच पर प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, बनवारीलाल अग्रवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 75 प्रतिशत हिस्से में कांग्रेस साफ हो गई है। यहां तक अमेठी की सीट भी नहीं बचा सके। जो दिल्ली में रहते हुए दिल्ली की सीट नहीं बचा सका। जिसके हाथ से असम, बिहार, गोवा सीट निकल गई ऐसे कोच को ट्रेनिंग लेने का क्या फायदा। डॉ. सिंह ने कहा कि 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। लगभग पूरे देश में कमल ही कमल खिल गया है। कांग्रेस पीपीपी (पंजाब, पांडीचेरी परिवार) पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है यही वजह है कि लोग भाजपा को मौका दे रहे हैं। हम विकास यात्रा निकाल रहे हैं तो वे विकास ढूंढ रहे हैं। 60-70 वर्षों में कांग्रेस विकास करती तो उसे विकास ढूंढना नहीं पड़ता। जब कांग्रेस की सरकार थी तब यहां भय और आतंक का माहौल था। भूख, भ्रष्टाचार और पलायन था इसलिए जनता ने भाजपा को चुना। उन्होंने कहा कि विकास देखना है तो करतला के लोगों से पूछ लें। कांग्रेस के सारे प्रश्न का जवाब लोगों के पास है। स्वागत भाषण कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने दिया। मंच का संचालन ज्योति शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुंतला कंवर, जनपद अध्यक्ष रेणुका राठिया, टिकेश्वर राठिया, संभाग आयुक्त बिलासपुर टीसी महावर, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मुकेश बंसल, आयुक्त जनसंपर्क राजेश सुकुमार टोप्पो, एसपी मयंक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

योजनाओं के समर्थन में हाथ उठवाया

मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि 90 प्रतिशत लोगों को चावल मिल रहा है कि नहीं। इसके लिए उन्होंने हाथ उठाकर बताने कहा-यह भी पूछा कि स्वास्थ्य के लिए कार्ड बना है कि नहीं। लोगों ने हाथ उठाकर लाभ मिलना बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मित्र आकर देख लें कि गरीब किसानों के लिए सरकार किस तरह काम कर रही है। किसानों को कभी एक रुपए बोनस नहीं दिया। अब 1700 करोड़ बोनस देने के लिए निकला हूं तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।

एसटी-एससी लोगों को भी मिलेगा गैस कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 80 हजार लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया है। अकेले रामपुर क्षेत्र में 40 हजार कनेक्शन का वितरण हुआ है। इससे महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल गई है। अब अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों को भी गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए नामांकन कर सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू किया गया है। आने वाले चार महीने में एक भी घर नहीं बचेगा जो अंधेरा हो। सबके घर बिजली पहुंचाई जाएगी।

आधा घंटा विलंब से पहुंचे, समय पर सभा समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सुबह 11.30 की बजाए दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। लेकिन कार्यक्रम ठीक 1 बजे समाप्त हुआ। भीषण गर्मी के बीच लोग बैठे रहे। मुख्यमंत्री सभा के बाद लंच करने गवर्नमेंट कालेज पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं से चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री से कोरिया के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने शुरूआत में कहा कि दंतेवाड़ा से विकास यात्रा की शुरूआत हुई है। मैं इसे तीर्थयात्रा मानता हूं। इस तीर्थ यात्रा ने विकास का धर्म, विकास का मर्म और कर्म सिखाता है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊचाइयों को छूएगा। उन्होंने मां सर्वमंगला, चैतुरगढ़ की मां महिषासुर मर्दिनी, पोड़ी उपरोड़ा की मां मातिन दाई, कटघोरा की मां कोसगाई, नरसिंह गंगा के भगवान शिव को प्रमाण किया।

ननकी व शकुंतला को मंच में सीट, भाजपाई वीआईपी सीट में बैठे

करतला रामपुर विधानसभा का ब्लाक मुख्यालय है। कार्यक्रम में सांसद, संसदीय सचिव के साथ ही पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर व उनकी प|ी शकुंतला कंवर को मंच पर जगह दी गई थी। साथ ही कंवर को उद्बोधन के लिए भी बुलाया गया। शहर से पहुंचे भाजपाई नीचे वीआईपी कुर्सी में बैठे रहे। पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मनोज परासर, देवेन्द्र पाण्डेय ने बाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। साथ ही सभी पदाधिकारियों को स्वागत के लिए बुलाया गया।

बाक्स

ननकी ने कहा-रामपुर को क्याें चुना आप समझ गए होंगे

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि विकास यात्रा के दूसरे चरण में रामपुर को क्यों चुना आप समझ गए होंगे। कांग्रेस के लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि पीएम आवास के लिए राशि की वसूली होगी। सांसद डॉ. महतो ने भी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण से विकास में गति आएगी।

कर्नाटक में शक्ति परीक्षण आज 4 बजे, गुप्त मतदान नहीं होगा

ने नियमों के खिलाफ बताया है।

वहीं, भाजपा का दावा है कि 10 साल पहले 2008 में भी वह प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए थे। सामान्यत: सबसे सीनियर विधायक इस पद पर चुना जाता है। पहले कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे का नाम इस पद के लिए चर्चा में था। सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के दौरान उचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी राज्य के डीजीपी को आदेश दिया है।

विधानसभा में दलों की स्थिति

भाजपा 104, कांग्रेस 78, जेडीएस+ 38, अन्य 02

सुप्रीम कोर्ट लाइव

जेडीएस+कांग्रेस के विधायक इगलटन रिजॉर्ट में बंद हैं।

जस्टिस सिकरी: हमने चुटकुला देखा था- रिजॉर्ट मालिक कह रहा है कि मेरे पास 117 का बहुमत है और मैं सरकार बना सकता हूं। आपको समय नहीं मिलेगा। राज्यपाल ने संविधान से मिली उच्च शक्तियाें का खराब ढंग से इस्तेमाल किया है। हम इस पर बाद में विचार करेंगे।

भैरमगढ़ में नक्सलियों की बारूदी सुरंग की चपेट में आए दो बच्चे....

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर 12 वर्षीय संजय ओयामी की मौत हो गई, वहीं एक अन्य बालक 11 वर्षीय बबलू कड़ती घायल हो गया। इस मामले की एफआईआर गुरूवार को मिरतुर थाने में दर्ज कराई गई। बताया गया है कि स्कूली बच्चे मिरतुर से बेचापाल बाजार जा रहे थे तभी उनके पैर के पास विस्फोट हुआ। संजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि बबलू का इलाज जिला हाॅस्पिटल में चल रहा है।

इससे पहले मुचाकी भी तोड़ चुकी दम

जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर अक्सर बेजुबान जानवरों के अलावा निर्दोष ग्रामीणों की मौत होती रहती है। इस घटना से पूर्व भी स्कूली छात्रा मुचाकी अनिता के बलास्ट में परखच्चे उड़ गए थे। अभी तक सैकड़ों निर्दोष लोग इस तरह की घटनाओं में मारे जा चुके हैं।

नक्सलियों ने भाजपा नेता को दौड़ाकर पकड़ा और कर दी हत्या

नक्सलियों को देख वहां मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और पंच जयदेव नाग भाग खड़े हुए। नक्सलियों ने उन्हें दौड़ाया और पूछताछ के बाद उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने यहां टिप्पर, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। एक अन्य घटना में गुरुवार की रात नक्सलियों ने फूलपाड़ गांव में लिंगा नामक ग्रामीण की हत्या कर दी। दो साल पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर लिंगा की उसके दो बेटों समेत पिटाई की थी और उसके बेटों को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया था।

खबरें और भी हैं...