काकलासर व कल्याणपुरा में करंट से भैंस व गाय की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
गांव काकलासर व कल्याणपुरा में करंट लगने से एक भैंस व एक गाय की मौत होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया। जानकारी के अनुसार गांव काकलासर में बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से बीरबलसिंह की एक भैंस की मौत हो गई।
इसी तरह कल्याणपुरा में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। हादसों को लेकर काकलासर के ग्रामीणों जोधपुर डिस्कॉम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह छाजूसर ने मौके पर पहुंची भालेरी पुलिस में डिस्काॅम के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए मुआवजे की मांग की। इस मौके पर महावीरसिंह राजपूत, राजूनाथ, राजेंद्रप्रसाद चांदेल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि ग्रामीण उपस्थित थे।